म्युचुअल फंड्स में निवेश करने के क्या फायदे हैं?

Video

म्यूचुअल फंड सही है?

हममें से अधिकाँश ही, खुद के निवेश के प्रबंधन के ख़याल मात्र से ही घबरा जाते हैं| व्यवसायिक फंड
प्रबंधक कंपनी के साथ ये सुविधा है कि वे शिक्षा, अनुभव और कौशल के आधार पर विविध क्रियाओं को अंजाम देने हेतु उचित व्यक्तियों को कार्यभार सौंपा देते है|
एक निवेशक की हैसियत से, आप खुद अपनी पूँजी निवेश कर सकते हैं या किसी व्यावसायिक फर्म की मदद ले सकते हैं| आप दूसरा विकल्प तब लेते हैं जब:

१. आप स्वयं इस कार्य को श्रेष्ठ रूप से करने में असमर्थ हैं-हममें से अधिकांश अपने आयकर रिटर्न के लिए किसी पेशेवर की सेवाएं लेते हैं या अपने मकान के लिए हममें से अधिकाँश किसी आर्किटेक्ट/वास्तुविद की सेवाएं लेते हैं|

२. आपके पास वक़्त और रूचि, दोनों की कमी है| बहुत कुछ वैसे जैसे आप गाड़ी चलाना जानते हुए भी चालक नियुक्त करते हैं|

३. जब स्वयं न कर किसी पेशेवर की सेवाएं लेते हैं, आप संभावित रूप से बचत करते हैं| जिसप्रकार आप स्वयं अपना वाहन चलाकर कहीं जाएँ जो रेल यात्रा के अपेक्षाकृत ज्यादा महंगा पड़ता है|

४. आप अपना वक़्त अपने पसंदीदा क्रियाकलापों में लगा सकते हैं|
  व्यावसायिक फंड प्रबंधन म्यूच्यूअल फंड्स का सबसे बढ़िया फायदा है| बायें ओर दिए सूचना आलेखी इसके अन्य फायदों को उजागर करती है| इन फायदों के रहते, कोई कारण ही नहीं कि आप किसी अन्य निवेश की और उन्मुख हों|

283
मैं निवेश के लिए तैयार हूँ