मैं अपने वित्तीय लक्ष्य किस तरह से पूरे करुं?

मैं अपने वित्तीय लक्ष्य किस तरह से पूरे करुं? zoom-icon

म्यूचुअल फंड सही है?

सबसे पहले तो अपने निवेश सम्बंधित ज़रूरतों के लिए सही योजना के चुनाव की आवश्यकता है। इसे इस तरह से देखिये :-

आप यात्रा के लिए परिवहन के साधन के चयन पर किस तरह से निर्णय लेते हैं? आप पैदल जाना चाहें, ऑटो रिक्शा लें या रेल गाडी या हवाई जहाज, यह सब कुछ उस यात्रा के लिए आपके पास उपलब्ध बजट व यात्रा समय पर निर्भर करता है।

अपने वित्तीय लक्ष्यों के नियोजन के लिए भी इन्ही प्रकार के सिद्धांतों की जरूरत होती है।

भिन्न-भिन्न यात्रा ज़रूरतों के लिए परिवहन के भिन्न-भिन्न परिवहन साधन- भिन्न-भिन्न जरूरतों के लिए भिन्न-भिन्न योजनाएं (या योजनाओं का संयोजन)।

कोई बेहद छोटी अवधि की ज़रूरतों के लिए लिक्विड फंड; मध्य अवधि की ज़रूरतों के लिए इनकम फंड और दीर्घकालीन ज़रूरतों के लिए इक्विटी फंड (या विभिन्न फंड के संयोजन) पर विचार कर सकता है। समान परिसंपत्ति श्रेणी की भिन्न-भिन्न योजनाओं में भिन्न-भिन्न निवेशक अपनी जोखिम लेने की क्षमता के आधार पर निवेश कर सकते हैं।

याद रखिए, प्रत्येक निवेशक ज़रूरत के लिए म्यूचुअल फंडों में समाधान उपलब्ध हैं। किसी की विशिष्ट जरूरत के लिए उपयुक्त समाधान को समझना बहुत महत्वपूर्ण है।

297
मैं निवेश के लिए तैयार हूँ