मैं कितनी जल्दी म्यूचुअल फंड से अपनी राशी निकाल सकता/सकती हूँ?

मैं कितनी जल्दी म्यूच्यूअल फंड्स से अपनी राशी निकाल सकता हूँ? क्या इसपर शुल्क लगेगा?

म्यूचुअल फंड सही है?

म्यूच्यूअल सबसे तरल परिसंपत्तियों में से एक हैं, अर्थात, इसको राशि में तब्दील करना सबसे आसान है| ऑफलाइन साधन के ज़रिये अगर फंड्स छुडाने हैं, इकाई धारक के लिए ज़रूरी है वो प्रतिदान आवेदन पर मय अपने हस्ताक्षर के, AMC या रजिस्ट्रार के निर्धारित दफ्तर पर जमा करा दे| इसमें विस्तृत विवरण जैसे इकाई धारक का नाम, फोलियो नंबर, स्कीम का नाम और छुडाने वाले इकाइयों की संख्या देना होता है| भुनाए गए इकाइयों से प्राप्त लाभ पहले नाम वाले इकाई धारक के पंजीकृत बैंक खाते में जमा हो जाता है|

म्यूच्यूअल फंड्स सम्बंधित फंड के वेबसाइट पर भी खरीदे और भुनाए जा सकते हैं| आपको महज़ सम्बंधित म्यूच्यूअल फंड के ‘ऑनलाइन ट्रांज़ेक्शन पेज’ पर लाग ऑन कर, अपने फोलियो नंबर और/या PAN के ज़रिये, स्कीम और यूनिट संख्या का चयन कर और

(य़ा वो राशि) जो आप भुनाने की इच्छा रखते हैं तय कर, और इस तरह अपने लेन-देन की पुष्टि कर सकते हैं |

इसके साथ, रजिस्ट्रार जैसे CAMS (कंप्यूटर ऐज मैनेजमेंट सर्विसेज Pvt.Ltd.) karvy आदि विभिन्न AMCs से खरीदे गये म्यूच्यूअल फंड्स को भुनाने का विकल्प प्रदान करते हैं| आप प्रपत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं या निकटतम दफ्तर भी जा सकते हैं| ध्यान रहे कि ये शाखाएं सारे AMCs की सेवाएं नहीं उपलब्ध कराती हैं|

296
मैं निवेश के लिए तैयार हूँ