Skip to main content

इंफ्लेशन (मुद्रास्फीति) कैलकुलेटर

अपने मौजूदा खर्च और फ्यूचर गोल्स पर इंफ्लेशन (मुद्रास्फीति) का असर समझिए।

%
वर्ष

भविष्य लागत0

अस्वीकरण

  1. पिछला प्रदर्शन भविष्य में कायम रह भी सकता है और नहीं भी और यह भविष्य में किसी रिटर्न की गारंटी नहीं है।
  2. कृपया ध्यान दें कि ये कैलकुलेटर्स केवल उदाहरण के लिए दिए गए हैं और वास्तविक रिटर्न्स नहीं दर्शाते।
  3. म्यूचुअल फंड्स में रिटर्न की निश्चित दर नहीं होती और रिटर्न की दर का अनुमान लगाना संभव नहीं है।
  4. म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, योजना से जुड़े सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें।

अन्य कैलकुलेटर

goal sip calculator
लक्ष्‍य (गोल) SIP कैलकुलेटर

अपने गोल तक पहुँचने के लिए ज़रूरी मासिक SIP इन्वेस्टमेंट जानिए।

अभी कैलकुलेट करें
smart goal calculator
स्मार्ट गोल कैलकुलेटर

अपनी वर्तमान इन्वेस्टमेंट को ध्यान में रखते हुए SIP या लंपसम अमाउंट से अपने फाइनेंशियल गोल्स प्लान कीजिए।

अभी कैलकुलेट करें
Cost of delay calculator
देरी की कीमत (कॉस्ट ऑफ़ डिले) कैलकुलेटर

इन्वेस्टमेंट को टालने का सोच रहे हैं? देरी से वेल्थ क्रिएशन पर पड़ने वाला असर चेक कीजिए।

अभी कैलकुलेट करें
SIP Calculator
एसआईपी (SIP) कैलकुलेटर

अपनी मासिक SIP इन्वेस्टमेंट की भविष्य की वैल्यू का अंदाज़ा लगाइए।

अभी कैलकुलेट करें

कैलकुलेटर इस्तेमाल करने के फायदे

finance-planning
आसान फाइनेंशियल प्लानिंग
saves-time
समय की बचत
easy-to-use
यूजर-फ्रेंडली इस्तेमाल
helps-make-informed-decisions
सूझबूझ भरे फैसले लेने में मदद

इंफ्लेशन (मुद्रास्फीति) बढ़ती कीमतों और व्यक्ति की घटती खरीद शक्ति से जुड़ी होती है, जिससे यह एक महत्वपूर्ण कारक बन जाता है। हर व्यक्ति को यह समझना जरूरी है कि इंफ्लेशन (मुद्रास्फीति) उसकी खरीद शक्ति को कैसे प्रभावित करती है, ताकि वह भविष्य में अपनी फाइनेंसेस को बेहतर तरीके से मैनेज कर सके।
भविष्य में बढ़ती इंफ्लेशन (मुद्रास्फीति) दर के अनुसार आपको कितनी धनराशि की जरूरत होगी, यह कैलकुलेट करना एक मुश्किल प्रक्रिया हो सकती है। लेकिन आप इसे आसानी से समझने के लिए इंफ्लेशन (मुद्रास्फीति) कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।

इंफ्लेशन (मुद्रास्फीति) कैलकुलेटर क्या है?

इंफ्लेशन (मुद्रास्फीति) एक ऑनलाइन टूल है, जिसका उपयोग आपकी खरीद शक्ति पर इंफ्लेशन के प्रभाव को कैलकुलेट करने के लिए किया जा सकता है। यह मूल रूप से यह दर्शाता है कि एक निश्चित अवधि के बाद किसी राशि का मूल्य कितना रहेगा।

इंफ्लेशन क्या है, और यह आपकी बचत को कैसे प्रभावित करता है?

इंफ्लेशन का अर्थ है कि किसी अर्थव्यवस्था में समय के साथ वस्तुओं और सेवाओं की कीमतें बढ़ती जाती हैं। इसे आमतौर पर खरीद शक्ति में कमी के रूप में देखा जाता है। 
इंफ्लेशन आपकी बचत के मूल्य को कम कर सकता है, खासकर फिक्स्ड पेआउट इन्वेस्टमेंट्स पर, क्योंकि वे बढ़ती कीमतों की गति के साथ तालमेल नहीं बिठा सकते। इंफ्लेशन के कारण बचत पर पड़ने वाले प्रभाव मुख्य रूप से ये हैं:

ब्याज दरें: इंफ्लेशन बचत खातों की ब्याज दरों को प्रभावित करता है। आमतौर पर, बचत पर मिलने वाली ब्याज दर इंफ्लेशन दर से कम होती है।

मूल्य में गिरावट: बचत खाते में जमा की गई राशि बढ़ती रहती है, लेकिन इंफ्लेशन के कारण इसकी वास्तविक मूल्य क्षमता घटती जाती है।

नकदी: इंफ्लेशन नकदी को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है, क्योंकि नकदी समय के साथ नहीं बढ़ती। यदि आपकी बचत का बड़ा हिस्सा नकद में है, तो इसका मूल्य काफी गिर सकता है।

इंफ्लेशन आपके बचत, खरीद शक्ति, इन्वेस्टमेंट्स और अन्य वित्तीय पहलुओं को प्रभावित कर सकता है। इसीलिए, इंफ्लेशन (मुद्रास्फीति) कैलकुलेटर का उपयोग करके आप सही वित्तीय निर्णय ले सकते हैं।

इंफ्लेशन से बचने के उपाय?

इंफ्लेशन को मैनेज करने के लिए व्यक्ति को कुछ सावधानीपूर्वक कदम उठाने चाहिए। 
नीचे दिए गए उपाय अपनाकर आप इंफ्लेशन से बच सकते हैं:

1. इंफ्लेशन से बचाव: इंफ्लेशन हेजिंग ऐसे इन्वेस्टमेंट्स होते हैं जो आपकी खरीद शक्ति घटने से बचाते हैं। इन इन्वेस्टमेंट्स की कीमत इंफ्लेशन के दौरान स्थिर रहने या बढ़ने की उम्मीद होती है। कुछ उदाहरण हैं म्यूचुअल फंड्स, गोल्ड, स्टॉक्स, ईटीएफ्स, आदि।

2. अपनी इनकम डायवर्सिफाई करें: इंफ्लेशन के प्रभाव को कम करने के लिए आपको अपने एसेट्स को कैश, बॉन्ड्स, इक्विटीज और अन्य इन्वेस्टमेंट ऑप्शंस में बांटना होगा। इससे इंफ्लेशन का असर आपकी फाइनेंसेस पर कम पड़ेगा।

3. भविष्य के लिए स्मार्ट फाइनेंशियल प्लानिंग: इंफ्लेशन (मुद्रास्फीति) कैलकुलेटर का उपयोग करना, पहले से प्लानिंग करना, सतर्क फाइनेंशियल फैसले लेना और पोर्टफोलियो डायवर्सिफाई करना जैसी स्ट्रेटेजीज अपनाने से आप भविष्य में इंफ्लेशन के प्रभाव से बेहतर तरीके से बच सकते हैं।

इंफ्लेशन को कैलकुलेट कैसे किया जाता है?

इंफ्लेशन को कैलकुलेट सीपीआई (CPI) (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) यानी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर की जाती है। सीपीआई (CPI) को उपभोक्ताओं द्वारा खरीदी जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं की औसत कीमतों को देखकर मापा जाता है। सीपीआई (CPI) को कैलकुलेट करने के लिए यह सूत्र प्रयोग किया जाता है:

सीपीआई (CPI) = (वर्तमान वर्ष में निश्चित वस्तुओं और सेवाओं की लागत / आधार वर्ष में निश्चित वस्तुओं और सेवाओं की लागत) * 100

सीपीआई (CPI) को कैलकुलेट के बाद इंफ्लेशन इस सूत्र से मापा जाता है:

इंफ्लेशन = ((CPIx+1 – CPIx) / CPIx) * 100

इंफ्लेशन (मुद्रास्फीति) कैलकुलेटर इसी फॉर्मूले पर काम करता है और आपको तुरंत परिणाम प्रदान करता है।

फ्यूचर वैल्यू कैलकुलेटर को कैलकुलेट कैसे करें?

फ्यूचर वैल्यू कैलकुलेटर
फ्यूचर वैल्यू (एफवी) एक गणना है कि एक विशिष्ट विकास दर को देखते हुए, भविष्य में किसी एसेट का मूल्य कितना होगा। इसे निम्नलिखित सूत्र से मापा जाता है:

FV = PV*(1+i)^n

PV: वर्तमान मूल्य

i: ब्याज दर / वृद्धि दर

n: समय अवधि

इसे एक उदाहरण से समझते हैं:

श्री. X के पास कुछ संपत्ति है और वे भविष्य में उसका मूल्य जानना चाहते हैं। मेजरमेंट के घटक इस प्रकार हैं:

वर्तमान मूल्य (PV): ₹2,50,000

वृद्धि दर (i): 12%

समय अवधि (n): 5 वर्ष

FV = 2,50,000*(1+12%)^5

फ्यूचर वैल्यू = ₹4,40,585

इंफ्लेशन (मुद्रास्फीति) कैलकुलेटर के फायदे

इंफ्लेशन (मुद्रास्फीति) कैलकुलेटर निम्नलिखित तरीकों से उपयोगी साबित होता है:

1. आसान उपयोग: यह कैलकुलेटर यूजर-फ्रेंडली है और कोई भी इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकता है।

2. मानवीय त्रुटियों से बचाव: यह कैलकुलेटर पहले से प्रोग्राम किए गए एल्गोरिदम पर काम करता है, जिससे गलत कैलकुलेशन की संभावना खत्म हो जाती है।

3. बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग: इस इंफ्लेशन (मुद्रास्फीति) कैलकुलेटर की मदद से आप आने वाले समय के लिए निवेश, खर्च और बचत की रणनीति बना सकते हैं।

4. समय की बचत: मैन्युअल कैलकुलेशन लंबी और जटिल हो सकती है, लेकिन इस कैलकुलेटर से तुरंत परिणाम मिलते हैं।

5. फ्यूचर वैल्यू का अंदाजा लगाने में मदद: सही इंफ्लेशन रेट का उपयोग करके, आप भविष्य में अपनी संपत्तियों की संभावित वैल्यू का अनुमान लगा सकते हैं और अपने पैसे या एसेट्स की वास्तविक कीमत समझ सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इंफ्लेशन (मुद्रास्फीति) कैलकुलेटर का उपयोग करने से आप भविष्य में अपनी खरीद शक्ति में होने वाली गिरावट को समझ सकते हैं – यह आपको इसी अनुमान के आधार पर अपनी फाइनेंसेस को प्लान करने में मदद करता है।