म्यूचुअल फंड्स में मुझे रिटर्न कैसे मिलते हैं?

Video

म्यूचुअल फंड सही है?

किसी भी और संपत्ति की तरह ही, म्यूच्यूअल फंड्स से अर्जित प्रतिफल का हिसाब एक अवधि में आये आपके निवेश में मूल्य वृद्धि को शुरुआती निवेश के साथ तुलना कर लगाया जाता है| म्यूच्यूअल फंड का नेट एसेट वैल्यू म्यूच्यूअल फंड का मूल्य है जिसका इस्तेमाल म्यूच्यूअल फंड निवेश पर अर्जित प्रतिफल की गणना करने में होता है| एक अवधि पर अर्जित प्रतिफल का हिसाब खरीद के वक़्त NAV और बेचने के वक़्त NAV के अंतर से लगाया जाता है और उस अंतर को १०० से गुना कर प्रतिशत निकाला जाता है| सम्पूर्ण प्रतिफल की गणना करते समय धारण अवधि  / होल्डिंग पीरियड में फण्ड द्वारा किया गया कोई भी आय वितरण और शुद्ध प्रतिफल वितरण पूँजी वृद्धि में जोड़ दिया जाता है|
 

म्यूच्यूअल फंड धारण की एक निश्चित अवधि के दौरान NAV में आयी बढ़त को पूँजी वृद्धि कहेंगे| चूंकि किसी भी फंड का NAV पोर्टफोलियो में शामिल स्टॉक के मूल्यों से लिया जाता है, और ये मूल्य रोज़ घटते – बढ़ते हैं, NAV में एक अवधि में आये बदलाव जहां  पूँजी वृद्धि को दर्शाते हैं, वहीं आपके होल्डिंग्स/ संपत्ति में आये घाटे को भी दर्शाते हैं| फण्ड हाउस से प्राप्त अकाउंट स्टेटमेंट / खाता विवरण से आपके प्रतिफल का प्रदर्शन आप जान सकते हैं| इस विवरण में किया गया लेन- देन और आपके निवेश पर मिला प्रतिफल दोनों दर्ज रहते हैं|
टिपण्णी;* फण्ड के NAV में गिरावट वितरित किये गए प्रतिफल और लागू किये गए सांविधिक लेवी / स्टेचूटोरी लेवी पर निर्भर है|
 

295
मैं निवेश के लिए तैयार हूँ