एसेट क्लास के अलावा म्यूचुअल फंड्स योजनाओं को और किस तरह से वर्गीकृत किया जा सकता है ?

परिसंपत्ति वर्ग के अलावा म्यूचुअल फंड योजनाओं को और किस तरह से वर्गीकृत किया जा सकता है ? zoom-icon

म्यूचुअल फंड सही है?

विविधता जीवन का स्वाद है। । कुछ विविधता बस इसलिए होती है कि परिस्थिति को इसकी जरूरत होती है। तो जब आप खाना खाते हैं, आपको संतुलन बनाना होता है। आहार शरीर की कुछ जरूरी पोषण देते हैं: आपको ऊर्जा चाहिए, आपको सहनशक्ति की जरूरत है, आपको ताकत की आवश्यकता है, आपको अच्छी नज़र की जरूरत है - आपको यह सब आहार से मिलने वाले महत्वपूर्ण पोषकों वसा, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन आदि से हासिल होता है। साथ ही, कोई भी एक आहार हर चीज नहीं दे सकता है इसलिए आपको अपने दैनिक भोजनों में आहार आइटम की विविधता की जरूरत होती है।

इसी तरह से विभिन्न प्रयोजनों के लिए विभिन्न म्यूचुअल फंड योजनाओं की जरूरत होती है, जिससे विभिन्न निवेशकों की भिन्न-भिन्न जरूरतों को पूरा किया जा सके।

आइये निवेश की अपनी मूलभूत जरूरतों पर ध्यान दें। किसी निवेशक को आम तौर पर चार चीजों के संयोजन की जरूरत होती है: (1) पूंजी की सुरक्षा, (2) नियमित आय, (3) तरलता, (4) निवेशित पूंजी की वृद्धि।

इन जरूरतों को पूरा करने के लिए म्यूचुअल फंड योजनाएं उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए दी गयी तालिका को देखें।

297
मैं निवेश के लिए तैयार हूँ