इक्विटी फंड्स क्या होते हैं?

Video

म्यूचुअल फंड सही है?

इक्विटी फंड म्यूच्यूअल फंड की वो स्कीम है, जो खासकर शेयर्स/कंपनी के स्टॉक्स में निवेश करती है| इन्हें ग्रोथ फंड (वृद्धि फंड) भी कहते हैं|

इक्विटी फंड्स सक्रिय या निष्क्रिय होते हैं| सक्रिय फंड में, फंड मेनेजर बाज़ार की जांच कर, कंपनियों पर शोध कर उनके प्रदर्शन को परख, सबसे बेहतर विकल्पों को चुनता है|
 
निष्क्रिय फंड में फंड मेनेजर ऐसा पोर्टफोलियो बनाता है जो बाज़ार के प्रचलित लोकप्रिय सूचकांक, जैसे सेंसेक्स या निफ्टी फिफ्टी का अक्स होते है|

अलावा इसके, बाजार पूंजीकरण के अनुसार भी इक्विटी विभाजित किये जाते हैं, अर्थात, पूंजी बाज़ार एक कंपनी के सम्पूर्ण इक्विटी का क्या मूल्यांकन आंकता है| फंड्स लार्ज कैप, मिड कैप, छोटे और सूक्ष्म हो सकते हैं|
 
इसके आगे भी वर्गीकरण हो सकते हैं जैसे विविध या क्षेत्रीय वर्गीकरण/विषयगत वर्गीकरण| पहले वर्ग में, सम्पूर्ण बाज़ार में उपलब्ध स्टॉक्स के विस्तार से स्कीम चुनकर निवेश होता है जबकि दूसरे वर्ग में एक वर्ग, क्षेत्र या विषय विशेष के स्टॉक्स में निवेश होता है, जैसे इन्फोटेक या इंफ्रास्ट्रक्चर|

इस प्रकार, इक्विटी फंड तत्वतः/अनिवार्य रूप से कंपनी शेयर में निवेश करता है और एक आम निवेशक को पेशेवर प्रबंधन के फायदे मुहैय्या कराता है|
 

291
मैं निवेश के लिए तैयार हूँ