क्या फंड मैनेजर्स ज़रूरी होते हैं?

क्या फंड मैनेजर जरूरी हैं? zoom-icon

म्यूचुअल फंड सही है?

उत्तर है 'हाँ'! यह नोट करना महत्वपूर्ण है कि धन का प्रबंधन/निवेश करने में, अच्छे प्रदर्शन के लिए अनुभव महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जितना अधिक अनुभव होगा, लाभदायक निवेश निर्णय लेने की संभावनाएं उतनी ही अधिक होंगी।

फंड मैनेजर, किसी ऑपरेशन थिएटर में एक सर्जन के समान होता है। हालांकि सर्जन वास्तव में महत्वपूर्ण सर्जरी की प्रक्रिया करता है, लेकिन उसके साथ उसके सहायक सर्जन, एनेस्थेटिस्ट, नर्स व अन्य समर्थक स्टाफ होता है। इसी तरह से फंड मैनेजर की सहायता शोध टीम, जूनियर फंड मैनेजर व एक ऑपरेशन टीम करती है। ठीक जिस तरह से सर्जन सफल ऑपरेशन के लिए नवीनतम उपकरणों का उपयोग करता है, एक फंड मैनेजर के पास नवीनतम जानकारी, रिपोर्ट व विश्लेषण होते हैं।

एक अनुभवी फंड मैनेजर अनेक आर्थिक चक्र, व्यापार विकास, राजनीतिक व नीति परिवर्तनों को देखता है। ऐसे मामलों का निवेश प्रदर्शन पर प्रभाव होता है। क्योंकि ये मामले सामान्य तौर पर औसत निवेशक की समझ से बाहर होते हैं, एक फंड मैनेजर न केवल अपनी विशेषज्ञता और क्षमता का उपयोग करता है बल्कि उसके पास उपलब्ध जानकारी व डेटा से हासिल सामूहिक ज्ञान का भी उपयोग करता है।  

292
मैं निवेश के लिए तैयार हूँ