क्या भिन्न-भिन्न प्रकार के लक्ष्यों के लिए अलग-अलग फंड्स होते हैं?

क्या भिन्न-भिन्न प्रकार के लक्ष्यों के लिए अलग-अलग फंड होते हैं? zoom-icon

म्यूचुअल फंड सही है?

बाज़ार में अनेक म्यूचुअल फंड योजनाओं के साथ कोई भी आसानी से यह विचार कर सकता है कि कौन सी योजना सर्वश्रेष्ठ हो सकती है। लेकिन, “सर्वश्रेष्ठ” का अर्थ समझना अधिक महत्वपूर्ण है।

अक्सर, लोग हाल ही की “सर्वश्रेष्ठ” प्रदर्शन करने वाली योजनाओं को चुन लेते हैं - वे योजनाएं जिन्होने हाल ही में उच्चतम लाभ दिए हैं।

यदि आप दिसंबर में USA में फिल्माई गयी किसी फिल्म को देखते हैं तो आप पाएंगे कि अधिकांश लोग गर्म कपड़े पहने हुए हैं। किसी को यह वाकई पसंद आ सकता है और उसे उनको लेने की इच्छा हो सकती है। हालांकि, क्या आप चेन्नई या मुंबई की सड़कों पर ऊनी कपड़े पहने किसी को देखते हैं?

यही तर्क म्यूचुअल फंड पर भी लागू होता है। “सर्वश्रेष्ठ” म्यूचुअल फंड जैसी कोई चीज नहीं है– यह हमेशा किसी विशेष परिस्थिति में क्या उपयुक्त है और आपके निवेश के अनुकूल क्या है, इससे निर्धारित होता है

लघु अवधि जरूरतों की तुलना में दीर्घ अवधि लक्ष्यों के लिए भिन्न फंड होते हैं। आक्रामक फंड, मध्यम फंडों या परंपरागत फंडों से बहुत भिन्न होते हैं। धन संचय या लिक्विडिटी की तुलना में आय के लिए भिन्न फंड उपलब्ध हैं।

इसलिए सर्वश्रेष्ठ की तलाश न करें - सबसे अधिक उपयुक्त की तलाश करें।

297
मैं निवेश के लिए तैयार हूँ