यूएलआईपी(ULIP) किस प्रकार म्यूच्यूअल फंड से अलग है?

ULIP किस प्रकार म्यूच्यूअल फंड से अलग है? zoom-icon

म्यूचुअल फंड सही है?

ULIP इकाईबद्ध बीमा योजना का नाम है| यह एक ऐसी जीवन बीमा पॉलिसी है जिसका एक निवेश अवयव भी है जो विभिन्न वित्तीय बाज़ारों में निवेशित होता है| निवेशित अवयव जिस प्रकार का प्रतिफल उत्पन्न करता है, वो पॉलिसी का मूल्य निर्धारित करता है| हालांकि, पॉलिसी धारक की मृत्यु पर मिलने वाली बीमाकृत राशि बाज़ार के कार्य अधिकार की देन हो, ऐसा ज़रूरी नहीं है- मिलने वाली न्यूनतम राशि अप्रभावित रह सकती है| दूसरे शब्दों में, ULIP एक हाइब्रिड उत्पाद है, एक संकरित उत्पाद, बीमा और निवेश का का सम्मिश्रण|

ULIP का निवेश घटक/अवयव म्यूच्यूअल फंड से काफी मिलता–जुलता है|

१. दोनों प्रबंधित निवेश हैं|

२. दोनों में ही पेशेवरों की टीम है जो निवेश का प्रबंधन करती है और निर्दिष्ट उद्देश्यों को मद्देनज़र रख राशि निवेश करती है|

३. खरीद पर निवेशक को इकाइयां आवंटित होती हैं और समय-समय पर प्रति इकाई NAV (नेट एसेट वैल्यू) घोषित होती रहती है|

चूंकि ULIP एक बीमा पॉलिसी है, नियमित प्रीमियम/क़िस्त न चुका पाने की सूरत में जोखिम कवर ( सुरक्षा) रद्द हो जाती है|

म्यूच्यूअल फंड में, NAV के आंकलन के पहले ही सारे खर्चों की मूल्य वसूली हो जाती है जबकि ULIP में कुछ खर्चे म्यूच्यूअल फंड की तरह ही वसूले जाते हैं और कुछ खर्चों को निवेशक के खाते से कुछ इकाइयों को रद्द कर वसूला जता है|

ULIP के उत्पाद में, एक से ज्यादा फंड विकल्प उपलब्ध हो सकते हैं और निवेशक एक से दूसरे में बदलने के लिए आज़ाद है| हालांकि, कुछ स्कीमें एक साल में कितने बदलाव संभव हैं, इस पर अंकुश भी रखती हैं| म्यूच्यूअल फंड की व्यवस्था में आपके पास एक फंड से दूसरे फंड में कितनी भी बार बदलने की अनुमति होती हैं, लेकिन निकासी भार लागू होगा कि नहीं ये इस बात पर निर्भर है कि किस स्कीम से निकला जा रहा है|
 

292
मैं निवेश के लिए तैयार हूँ