रु.500 के साथ, किस तरह के रिटर्न (लाभ) की अपेक्षा कर सकते हैं?

Video

म्यूचुअल फंड सही है?

निवशेक चाहे रु.500 निवेश करें या रु.5 करोड़,लाभ समान होते हैं। कोई भ्रम है?

यदि आप लाभ को प्रतिशत आधार पर देखेंगे तो कोई भ्रम नहीं होगा। उदाहरण के लिए, यदि किसी योजना में 12% प्रतिवर्ष का लाभ मिलता है तो दो वर्षों में रु.500 का निवेश बढ़ कर रु.627.20 हो जाएगा।  रु.1,00,000 का निवेश उसी योजना में उसी अवधि में बढ़ कर रु.1,25,440 हो जाएगा। दोनो ही मामलों में वृद्धि की दर समान होती है केवल अंतिम राशि में अंतर आता है, क्योंकि आरंभिक राशि में अंतर है।

यहां पर हमें दो चीजों को ध्यान में रखने की जरूरत है। किसी भी निवेशित राशि के लिए प्रतिशत आधार पर रिटर्न  (लाभ) समान होता है। हालांकि, शुरुआत में बड़ी राशि का निवेश अधिक लाभ देगा।

किसी निवेशक को शुरुआत करने से इन बातों से विचलित नहीं होना चाहिए। निवेश करने में यह सबसे महत्वपूर्ण गतिविधि है।

294
मैं निवेश के लिए तैयार हूँ