क्या म्यूचुअल फंड, निवेशक के फंड्स के एसेट एलोकेशन को बदल सकता है?

क्या म्यूच्यूअल फंड्स निवेशक कोष के परिनियोजन के चलते परिसम्पत्ति आवंटन में भी बदलाव कर सकते हैं? zoom-icon

म्यूचुअल फंड सही है?

एक म्यूच्यूअल फंड स्कीम इनफार्मेशन डॉक्यूमेंट (SID) के तहत विविध परिसंपत्ति वर्ग में निवेश करता है| आम तौर पर किसी योजना/स्कीम के प्रस्तावित परिसंपत्ति आवंटन के उदाहरण कुछ इस प्रकार हो सकते हैं:
एक इक्विटी फंड ८०% से १००% इक्विटी फंड में निवेश कर सकता है|

एक बैलेंस फंड (संतुलित कोष) का परिसंपत्ति आवंटन ६५% से ८०% इक्विटी ,१५% से ३५% डेब्ट सिक्यूरिटी: ०% से २०% तक की राशि मनी मार्किट सिक्योरिटीज में दिख सकती है|

ज़्यादातर मामलों में, एक परिसंपत्ति वर्ग में किये आवंटन को श्रेणी के नाम से उल्लेख किया गया है| फंड मेनेजर परिसंपत्ति आवंटन का बदलाव, SID द्वारा निर्धारित सीमा के परे जा नहीं कर सकता है, लेकिन, निर्धारित सीमा के भीतर बदलाव संभव है |
उदाहरण स्वरुप, इक्विटी के अंतर्गत, लार्ज कैप और मिड कैप कंपनियों के बीच के आवंटन का उपरोक्त उल्लेख न मिलने की वजह से, एक फंड मेनेजर को ये लचीलापन उपलब्ध है कि वो अलग अलग वक़्त पर लार्ज और मिड कैप के बीच अलग आवंटन कर सके|
अगर योजना के परिसंपत्ति आवंटन में ही बदलाव दरकार है, फंड प्रबंधन कंपनी को फंड के ट्रस्टी/ संरक्षक और मौजूदा इकाई धारकों से अनुमोदन लेना ज़रूरी है| कंपनी को इस प्रस्तावित बदलाव की सूचना को सार्वजनिक भी करना पड़ता है|
सारे मौजूदा निवेशक योजना से ३० दिन की अवधि के लिए बाहर निकल सकते हैं, वो भी बगैर निकास भार दिए, अगर वो लागू है|

292
मैं निवेश के लिए तैयार हूँ