निवेश करने के पहले क्या मेरे लिए स्टॉक, बांड या मुद्रा बाज़ार की जानकारी पाना ज़रूरी है?

निवेश के पहले क्या मेरे लिए स्टॉक, बांड या मुद्रा बाज़ार की जानकारी ज़रूरी है?

म्यूचुअल फंड सही है?

कल्पना करिए कि आपको सुदूर देश की यात्रा करनी है और हवाई जहाज़ आपका एकमात्र विकल्प है|
किन परिस्थितियों में, आपको विमान उड़ाने के लिए विमान के विविध नियंत्रणों के बारे मे जानना ज़रूरी होगा?
या फिर उन तमाम संकेतों की जानकारी जो एक विमान चालक को तमाम नियंत्रण टावर से मिलते हैं? या किस तरह से रेडियो सिस्टम / प्रणाली काम करती है?
यकीनन तब तक नहीं जब तक आप विमान चालक या सहचालक नहीं हैं| अगर आप यात्री मात्र हैं, आपको सिर्फ ये जानकारी चाहिये कि आपके ज़रूरतों का ख़याल रखा जा रहा है या नहीं और इसके लिए आपका जानना बेहद ज़रूरी है कि आपकी ज़रूरतें क्या हैं|

निवेश के सन्दर्भ में, जब आप अपने निवेश का प्रबंध स्वयं कर रहे हैं, आपको स्टॉक, बांड और मुद्रा बाज़ार की जानकारी रखना ज़रूरी है| लेकिन, अगर आप म्यूच्यूअल फंड के ज़रिये अपने निवेश की उद्देश्यपूर्ति करते हैं, अपने वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए, आपको स्टॉक, बांड और मुद्रा बाज़ार के कार्यप्रणाली की जानकारी होना कतई ज़रूरी नहीं है| आपका बस ये जान लेना आवश्यक है कि किस तरह के म्यूच्यूअल फंड से कैसे विभिन्न उद्देश्य साधे जा सकते हैं|

म्यूच्यूअल फंड की मदद लें / उपयोग करें और एक फंड प्रबंधन विशेषज्ञ को वाहन के विभिन्न नियंत्रणों का संचालन सम्हाल लेने दें|

292
मैं निवेश के लिए तैयार हूँ