योजना संबंधी दस्तावेज क्या होते हैं? ये दस्तावेज क्या जानकारी देते हैं?

योजना संबंधी दस्तावेज क्या होते हैं? ये दस्तावेज क्या जानकारी प्रदान करते हैं?

म्यूचुअल फंड सही है?

सभी म्यूचुअल फंड विज्ञापनों में एक संदेश होता है: “योजना संबंधी सभी दस्तावेजों को सावधानी के साथ पढ़ें।” ये दस्तावेज क्या होते हैं?

3 मुख्य दस्तावेज होते हैं: मुख्य जानकारी ज्ञापन (किम), योजना जानकारी दस्तावेज (एसआईडी) और अतिरिक्त जानकारी कथन (एसएआई)।

इनको एसेट प्रबंधन कंपनी एएमसी द्वारा एक विशेष योजना के लिए तैयार किया जाता है और अनुमोदन के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड सेबी के पास प्रस्तुत किया जाता है।

(एसआईडी) में निम्नलिखित जानकारियां होती हैं:

  1. सभी बुनियादी विशेषताएं जैसे निवेश के उद्देश्य और नीतियां, परिसंपत्ति आवंटन पैटर्न, फीस तथा तरलता प्रावधान।
  2. फंड मैनेजमेंट टीम विवरण
  3. योजना में शामिल सभी जोखिम कारक और जोखिम शमन तंत्र।
  4. भार, योजनाएं तथा विकल्प, पिछला प्रदर्शन, प्रतिमान जैसे योजना विवरण।
  5. सामान्य यूनिट होल्डर जानकारी
  6. एएमसी शाखाएं, निवेश सेवा केन्द्र, स्वीकार्यता का आधिकारिक बिंदु।

 

SAI (एसएआई) में निम्नलिखित जानकारियां होती हैं:

  1. म्यूचुअल फंड का संघटन - प्रायोजक, एसेट प्रबंधन कंपनी और ट्रस्टी।
  2. सभी जानकारियां जो एएमसी के प्रमुख कर्मचारियों से संबंधित हैं जैसे रजिस्ट्रार, कस्टोडियन, बैंकर, ऑडिटर तथा लीगल काउंसेल।
  3. सभी वित्तीय तथा विधिक मामले।

(एसआईडी) का संक्षिप्त संस्करण किम होता है जो आवेदन फार्म के साथ जुड़ा होता है। जैसा कि नाम बताता है, इसमें वे सभी जानकारियां होती हैं जिसे योजना में निवेश से पहले निवेशक को जानना होता है। किम को प्रत्येक आवेदन फार्म के साथ उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

292
मैं निवेश के लिए तैयार हूँ