हाइब्रिड फंड क्या होता है?

Video

म्यूचुअल फंड सही है?

हमारे भोजन का चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि हमारे पास वक़्त कितना है, प्रयोजन क्या है और हमारा मिज़ाज कैसा है| अगर जल्दबाज़ी में हैं जैसे दफ्तर में या बस या रेल यात्रा के पहले, तो संमिश्रन भोजन/कॉम्बो मील सही होगा और यदि ऐसा कोई चर्चित/लोकप्रिय मील हम जानते हैं, हम बिना मेनू देखे उसे ले लेंगे| फुर्सत से किये गए भोजन में मेनू से हम अपने मर्ज़ी और चाहत से कई तरह के व्यंजन शामिल करते हैं|

इसी प्रकार, म्यूच्यूअल फंड का एक निवेशक, व्यक्तिगत तौर पर अपने फंड्स जैसे इक्विटी, डेब्ट, स्वर्ण, लिक्विड फंड आदि का चयन और निवेश कर सकता है, और साथ ही उसके पास कॉम्बो मील का विकल्प भी होता है जिसे हाइब्रिड फंड कहते हैं| ये हाइब्रिड स्कीम्स दो या दो से ज्यादा परिसंपत्ति श्रेणियों में निवेश करती हैं जिससे निवेशक को इनका दोहरा लाभ पहुँच सके| भारतीय म्यूच्यूअल फंड व्यवसाय में विविध हाइब्रिड फंड्स उपलब्ध हैं| कुछ स्कीम्स/ योजनायें दो परिसंपत्तियों जैसे इक्विटी और डेब्ट में निवेश करती हैं, कुछ हैं जो इक्विटी, डेब्ट और स्वर्ण में निवेश करती हैं| हालांकि, ज़्यादातर लोकप्रिय हाइब्रिड योजनायें इक्विटी और डेब्ट में निवेश करती हैं|

मुख्तलिफ हाइब्रिड फंड की परिसंपत्ति आवंटन युक्तियाँ भी अलग होंगी| याद रहे, निवेश के पहले स्पष्ट उद्देश्य होना परम आवश्यक है|

291
मैं निवेश के लिए तैयार हूँ