किसी म्यूचुअल फंड में निवेश की शुरुआत करने के लिए आदर्श धनराशि कितनी होती है?

किसी म्यूचुअल फंड में निवेश की शुरुआत करने के लिए आदर्श धनराशि कितनी है? zoom-icon

म्यूचुअल फंड सही है?

निवेश की शुरुआत करने के लिए आदर्श धनराशि को लेकर संभावित निवेशक के दिमाग में अनेक प्रश्न उत्पन्न होते हैं। लोग म्यूचुअल फंड को बस एक और निवेश मार्ग के रूप में देखते हैं। क्या यह सही है? क्या म्यूचुअल फंड, फिक्स्ड डिपॉजिट, डिबेंचर या कंपनियों के शेयर की ही तरह निवेश का एक और साधन है?

म्यूचुअल फंड निवेश का एक साधन मात्र नहीं है, बल्कि विभिन्न निवेश साधनों तक पहुंचने का एक वाहन है।

इसे इस तरह से देखिए। जब आप किसी रेस्टोरेंट में जाते हैं, तो आपके पास अलग-अलग चीजों या एक थाली को ऑर्डर करने का विकल्प होता है।

फुल थाली को म्यूचुअल फंड मानिए, जबकि अलग-अलग चीजों को स्टॉक, बॉन्ड आदि मानिए। थाली एक आसान विकल्प होती है क्योंकि यह समय बचाती है और पैसा भी।

जल्दी शुरुआत, फिर वो चाहे छोटी ही क्यो ना हो महत्वपूर्ण बात है और धीरे-धीरे अपनी आय की वृद्धि के साथ अपने निवेश को बढ़ाना चाहिए। यह लंबी अवधि मे बेहतर रिटर्न  (लाभ) की संभावनाओं को आपके लिए बेहतर करता है।

283
294
मैं निवेश के लिए तैयार हूँ