रिटायरमेंट के लिए फिनांशियल प्लानिंग शुरू करने की सही उम्र क्या है?

रिटायरमेंट के लिए फिनांशियल प्लानिंग शुरू करने की सही उम्र क्या है?

म्यूचुअल फंड सही है?

अपना रिटायरमेंट प्लान करने और निवेश करने का सबसे अच्छा समय आज और अभी से शुरू करना है चाहे आपकी उम्र और आर्थिक स्थिति जो भी हो। जितनी जल्दी आप एक गोल(लक्ष्य) के लिए निवेश करना शुरू करते हैं, आपके पैसों को बढ़ने का उतना ही समय मिलता है। मान लीजिए, आप इस वक़्त 30 साल के हैं और अगले 30 वर्षों तक के लिए मासिक 2000 रूपए की SIP शुरू करते हैं।

आपके पैसों को चक्रवृद्धि (जुड़ने) और बढ़ने का लम्बा समय मिलता है। सालाना 12% की ब्याज दर को मानते हुए, 30 वर्षों में 7.2 लाख की लागत के बदले आपको 70 लाख की रिटायरमेंट राशि मिल सकती है। अगर आप वही SIP दस साल बाद शुरू करते हैं, तो आपको 20 सालों में 4.8 लाख की लागत के बदले 20 लाख मिलेंगे। जैसा आप देख सकते हैं 10 साल की देरी ने आपके रिटायरमेंट की राशि को एक तिहाई कम कर दिया। दुर्भाग्यवश, अधिकतर लोगों को लंबी समय अवधि में कंपाउंडिंग(चक्रवृद्धि) के प्रभाव का पता नहीं होता है और देर से शुरू करने पर एक बड़ी रिटायरमेंट राशि बनाने का अवसर खो बैठते हैं। निवेश में कुछ सालों की देरी करना समय की बर्बादी करना है और इसलिए पैसों के बढ़ने का सुनहरा अवसर भी खोना है।

सभी को अपनी पहली नौकरी लगते ही अपने फिनांशियल गोल्स(लक्ष्यों) की प्लानिंग और उसमें निवेश करना शुरू कर देना चाहिए। आख़िरकार, निरंतर लंबी रेस में रहने वाला निवेशक ही जीतता है।

*कृपया ध्यान दें कि ये गणना केवल उदाहरण के लिए हैं और वास्तविक रिटर्न का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। म्यूचुअल फंड्स में निश्चित (फिक्स्ड) रिटर्न दर नहीं होती है और इसलिए रिटर्न दर की भविष्यवाणी करना संभव नहीं है।

292
मैं निवेश के लिए तैयार हूँ